ई सुविधा केद्राें में लगे साढ़े पांच सौ कर्मचारी दीपावली के दिन हो जाएंगे बेरोजगार
ई सुविधा केंद्राें में लगे साढ़े पांच सौ कर्मचारी दीपावली वाले दिन बेरोजगार हो जाएंगे। इनमें काम करने वाले कर्मियों को कार्यदायी संस्था मेधज ने लगा रखा था। इसके अलावा बैंक सिक्यूरिटी व अन्य कर्मचारी मिलाकर आठ सौ लोग बिलिंग कार्य में लगे थे, जो सुबह आठ बजे से लेकर रात बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे थे। ये लोग कैश को बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने का काम कर रहे थे।