पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का महोना में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया

in #lucknow2 years ago

IMG-20220701-WA0595.jpg

‌‌ बीकेटी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आली जनाब अखिलेश यादव साहब का समाजवादी पार्टी नगर पंचायत महोना एवं पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के कार्यालय महोना में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने जन्मदिन के मौके पर केक काटकर जन्मदिन बधाई दी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के दीर्घायु होने की कामना की और जन्मदिन की मुबारकबाद संगठन के बहुत से पदाधिकारियों ने बधाई दी। बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं पर मौजूद संगठन के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रईस, प्रदेश सचिव हाशिम बेग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, पूर्व पार्षद श्रीमती शाहीन बेगम, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत महोना श्रीमती रेशम देवी, इसहाक मोहम्मद, इमरान शाह, इकबाल अफजल, युवा नेता तौहीद खान, समाजवादी पार्टी नगर पंचायत महोना के अध्यक्ष रमेश चंद रावत बाबूजी, एडवोकेट राम कुमार, शकील इदरीसी के अलावा नगर पंचायत महोना की सम्मानित जनता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।