मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

in #lucknow2 years ago

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया
IMG-20220626-WA0215.jpg

लखनऊ ग्रामीण के थाना माल मिशनशक्ति अभियान के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा 1090के पंपलेट बाँटे गए।
देश व प्रदेश की सरकार केआदेशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में मिशनशक्ति अभियान के तहत महिलाओं को अपने साथ होने वाले उत्पीड़न, घरेलूहिंसा, साइबर अपराध, एवं महिलाओं से की जाने वाली ठगी के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए अपने प्रति किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए थाने पर बने महिला हेल्प डेस्क तथा यातायात के नियमों के बारे में जानकारी के साथ जागरुक किया गया तथा महिला सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बर 1098,1090,181,1930,1075 ,व डायल 112 की जानकारी दी गयी।
माल थाना क्षेत्र कस्बा व ग्राम पिपरीकुराखर में महिला उप निरीक्षक सुमन सैनी महिला कांस्टेबल रूबी बाजपेयी, द्वारा महिलाओं को अपने साथ होने वाले उत्पीड़न, व अधिकार की जानकारी देते हुए।। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर टोल फ्री नंबरो की जानकारी दी गयी।

Sort:  

Good coverage

Good work up police