pwd मुख्यालय में मिली क्लर्क की लाश

in #lucknow2 years ago

IMG-20220804-WA0000_1659587987333.jpg

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में मिली क्लर्क विपिन सिंह की लाश।

देर रात घर नही लौटा था विपिन। मुख्यालय में ही तैनात तीन लोग रात में मुख्यालय में ही पी रहे थे शराब।

पुलिस को मौके पर मिली शराब की बोतलें। हजरतगंज पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद। पत्नी सपना सिंह का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

पत्नी का आरोप विपिन के साथ थे इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश। दोनों लोगों ने किसी को नही दी जानकारी।

मुख्यालय पर तैनात हैं सुरक्षा गार्ड। किसी को भी नही लगी मौत की भनक। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के अंदर बाबू के शव मिलने से फैली सनसनी हजरतगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा।

पत्नी सपना सिंह, मां और घर की कोई अन्य महिलाएं मुख्यालय पर ही हैं मौजूद।

पत्नी ने कहा घटना की संपूर्ण जानकारी, मौत का कारण, और दो साथी कर्मचारियों की भूमिका की जांच तक मुख्यालय से नही हटूंगी।

Sort:  

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 🙏💐