नर्स पर प्रेमी ने चलाई गोली, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
जबलपुर:- रसल चौक स्थित जबलपुर अस्पताल में काम करने वाली नर्स पर उसके प्रेमी ने गोली चला दी। घटना होटल सिद्धार्थ के सामने सुबह हुई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गोली कटनी निवासी माधवी चौधरी को लगी। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर यह घटना हुई। आरोपित कटनी निवासी बताया जा रहा है युवती के साथ उसके प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। सुबह हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बता दे कि युवती महिला नर्स के रूप में जबलपुर अस्पताल में कार्य करती है। गोली महिला की पसली में जाकर धंस गई है। जिस वजह से उसकी हालात नाजुक बनी हुई है उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित घटना के बाद फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।