सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती
उन्नाव-: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती सपाईयों ने धूमधाम से मनाई।सर्वप्रथम छोटे लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया गया तत्पश्चात उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे अर्थों में एक जननेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध हैं। जनेश्वर मिश्र शोषित, पीड़ितों के मसीहा थे। लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी और समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य किया। उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर ही हम पार्टी और समाज को मजबूत कर सकते हैं। वही निवर्तमान सपा विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली ने कहा कि उन्होंने कई युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा। एक शिक्षक व अभिभावक की तरह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत दी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। इस मौके पर संजीव त्रिवेदी,मुकश रावत,छोटेलाल भारती समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।