जिले की छुट पुट खबरों पर एक नजर

in #local2 years ago

जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

धर्मसिंहवा। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव का माधुरी निषाद की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से जिलाध्यक्ष गदगद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष रविवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा में चुनाव सम्बन्धी बैठक करने आए थे। सर्वेश तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, गणेश पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, जिला मंत्री हैप्पी राय ने अंगवस्त्रत्त् देकर सम्मानित किया।

युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

बखिरा। नगर पंचायत निवासी एक युवती को सिद्धार्थनगर जनपद का एक युवक फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को सिद्धार्थनगर का एक युवक विगत 3 नवम्बर को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। बेटी साथ में एक मोबाइल व दस हजार की नगदी भी लेकर गई है।
Screenshot_2022-09-07-06-49-26-83_a71c66a550bc09ef2792e9ddf4b16f7a.jpg
शांतिभंग की आशंका में 24 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। जिले की पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सबसे अधिक कार्रवाई मेहदावल थाने की पुलिस ने की। 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने पांच, महुली थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

169 वाहनों से वसूला 1.68 लाख जुर्माना

संतकबीरनगर। मोटर वाहन अधिनियम के तहत अभियान चला कर एक लाख 68 हजार रुपए का सम्मन शुल्क वसूल किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर चेकिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रभारी यातायात ने मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्रवाई की। 169 वाहनों से 1 लाख 68 हजार रूपए समन शुल्क वसूल किया गया।

नाबालिग को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान में नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने व परिवार को जानमाल की धमकी देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अजय पुत्र रमेश निवासी भैंसाखूंट थाना धनघटा का है। पीड़िता की मां तहरीर देकर शिकायत किया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

पूर्व प्रधानों के निधन पर जताया शोक

बेलहर। बेलहर खुर्द ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रामाकांत मौर्या व पूर्व प्रधान जिवधरा विजयसेन सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। रमाकांत मौर्य का आमी नदी के तट पर राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूचना पर बेलहर पहुंचे विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।