आवारा सुअरों की भरमार, नगरपालिका पकड़ भी नहीं पा रही। .

in #local2 years ago

आवारा सुअरों की भरमार, नगरपालिका पकड़ भी नहीं पा रही।

सिंगरौली जिले में एक तरफ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से देश-प्रदेश को स्वच्छ करने के लिए नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर सिंगरौली जिले की स्वच्छता बरकरार रखने में नगर निगम पिछड़ती जा रही है।शहर में आवारा सुअरों का आतंक जबरदस्त फैला हुआ है। शहर के किसी भी वार्ड व मोहल्ले में नजर डालेंगे तो आवारा सूअर नगर पालिका की स्वच्छता को चार चांद लगाते हुए नजर आएंगे। यह आवारा सूअर नगरपालिका की कार्यशैली को चिढ़ाते हुए नजर आते हैं। पूरा शहर आवारा सुअरों से परेशान होने के बाद नगरपालिका प्रशासन इस समस्या के समाधान में पूरी तरह फेल साबित हो रही है।आम जनता की ओर से भी इस गंभीर समस्या के समाधान करने की मांग रखी जाती है। लेकिन पालिका के अधिकारियों की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर की आम जनता आवारा सुअरों से इतनी परेशान है फिर भी पालिका का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है।