अपने ही साथियों को गोली क्यों मार रहे BSF जवान:जरा सी चूक पर कड़ी सजा,

in #lalitrudra2 years ago

इसी साल 6 मार्च को अमृतसर स्थित BSF की 144 बटालियन के हेडक्वार्टर में एक जवान ने अपने 4 साथियों पर गोली चला दी थी। चारों की मौत हो गई थी। बाद में ट्रीटमेंट के दौरान गोली चलाने वाला जवान भी नहीं बचा। वह मानसिक तौर पर बीमार था।

अब BSF की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने पांच अफसरों और एक व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यह घटना BSF की महज एक बानगी है। जमीनी हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि बीते 10 सालों में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज, यानी CAPF (जिसमें BSF भी शामिल है) के 1205 जवानों ने सुसाइड किया है।

दो महीने पहले 21 मई को भास्कर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंचा था और हमने BSF जवानों की जिंदगी को बहुत करीब से समझने की कोशिश की थी। उस रिपोर्ट को आज दोबारा पब्लिश कर रहे हैं।

bsf.jpg