बिना जुर्म के काटी 20 साल की सजा

in #lalitpur2 years ago

n4073566441658814658950ccc48e7dfcd03ab28b53290afaf8db4bc4837565c6bd63f7662b3fed3cd91c39.jpg
ललितपुर, 25 जुलाई: यूपी के ललितपुर वाले विष्णु तिवारी, जिन्होंने 20 साल जेल की सजा काटी और अंत में केस ही झूठा निकला। जेल से छूटने के 2 साल बाद उपकी जिंदगी पटरी पर आने लगी थी
उन्होंने शादी का मन बनाया और दुल्हन पसंद करके शादी भी कर ली, लेकिन एक बार फिर उन्हें धोखा मिल गया। विष्णु ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं विष्णु तिवारी के साथ अब क्या हुआ ?
सुहागरात से पहले ही विष्णु को छोड़ गई नई दुल्हन, पैसा और जेवर भी ले गई
विष्णु तिवारी ने एक लाख रुपए दुल्हन के माता-पिता को देकर मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। शादी के अगले ही दिन नई नवेली दुल्हन विष्णु को छोड़कर भाग गई। दुल्हन अपने साथ 50 हजार रुपए नगदी और जेवर भी ले गई। पीड़ित विष्णु ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sort:  

लाईक करने में कंजूसी ना करें, लाईक से ही तो क्वाईन के साथ अच्छे दिन की शुरुआत होगी, अच्छे दिन के लिए दिल खोलकर लाईक करें, कामेंट करे।
🙏🙏