महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को दी कानूनी जानकारियां

in #lalitpur2 years ago

महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को दी कानूनी जानकारियां 5.jpg
ललितपुर तालबेहट
महिलाओं के उत्पीड़न रोकने और उन्हें कानून संबंधी जानकारियों से अवगत कराने के लिए इन दिनों महिला पुलिसकर्मी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। जिसमें महिला पुलिस कर्मी महिलाओं को उनके अधिकार और उनके उत्पीड़न के समाधान के उपाय बता रही।
कोतवाली की महिला सिपाही आस्था उत्तम और का0 इन्द्रजीत सिंह ने रानीपुरा की महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी देते हुए 1090, 108, 112 डायल नंबरों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महिलाओं घरेलू हिंसा और छेड़खानी की वारदात की पुलिस के इन नंबरों पर तत्काल सूचना दे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।