भगवान परशुराम जयंती महोत्सव एवं युवा ब्राह्मण मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

in #lalitpur2 years ago

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव एवं युवा ब्राह्मण मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न IMG-20220503-WA0012.jpg ललितपुर
आज दिनांक 3 मई 2022 दिन मंगलवार को भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में युवा ब्राह्मण मंडल द्वारा आयोजित जयंती महोत्सव में महंत श्री नरसिंह मंदिर श्री गंगा दास जी महाराज, महंत श्री तुवन मंदिर श्री राम लखनदास जी महाराज के पावन सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया उसके बाद पूजन हवन के उपरांत गुरुजनों एवं आचार्य की उपस्थिति में युवा ब्राह्मण मंडल की जिला,नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महामंडल जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोस्वामी, महामंत्री रामेश्वर सडैया, प्रदीप चौबे,ओमप्रकाश शास्त्री,उमाशंकर विदुआ,भगवत नारायण बाजपेई,अवध बिहारी उपाध्याय,रमेश दुबे,अशोक रावत,ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वचन दिया, इसके बाद युवा ब्राम्हण मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे ने संघठन की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।IMG-20220503-WA0013.jpg