भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया गया

in #lalitpur2 years ago

विप्रजनों के कल्याण के लिये भगवान परशुराम ने लिया अवतार : पटैरिया
भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया गया1651599289328_P6.jpg
ललितपुर। भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव को बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ गांधीनगर चण्डी मन्दिर स्थित ब्राह्मण महामण्डल धर्मशाला पर मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महामण्डल के जिलाध्यक्ष पं. अशोक पटैरिया व मंत्री पं. परमानन्द तिवारी के आतिथ्य में परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पं. रामेश्वर पटैरिया शास्त्री के द्वारा विधिविधान से भगवान परशुरामजी के चित्र पर पुष्पांजलि पूजन आरती की गयी। सभी उपस्थित विप्रजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। जिला शासकीय अधिवक्ता पं. राजेश दुबे, पं. कृपाशंकर व्यास, पं. महेन्द्र रावत, पं. अशोक पटैरिया, पं.परमानन्द तिवारी, पं. भगवत नारायण बबेले ने भगवान परशुरामजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन ब्रह्मचर्य, सत्य, तप, त्याग के मार्ग पर चलते हुये आततायियों का वध किया और धर्म की स्थापना की। आज भी भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं। इसलिये उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। ब्राह्मण कुल की रक्षा करते हुये सभी ब्राह्मण ऋषि महात्मा को संगठित रहने का संकल्प दिया। हमें भी ब्राह्मण समाज का धर्माचरण करते हुये सभी विप्रजनों का आदर करना चाहिये और सभी का सम्मान करना चाहिये। अपने बुजुर्गों, महात्मा, ऋषियों की वैदिक परम्परा का पालन करते हुये अपने जीवन में सदाचार का व्यवहार करना चाहिए। ब्राह्मण को शस्त्र और शास्त्र विद्या में निपुण होना चाहिये। ब्राह्मण का प्रथम धर्म सर्वसमाज को शिक्षा देना, धार्मिक अनुष्ठान कराना, यज्ञ करना, समाज के धर्म की स्थापना करना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी विप्रजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया, मंत्री परमानन्द तिवारी, संगठन मंत्री महेन्द्र रावत, कोषाध्यक्ष भगवत नारायण बबेले, शम्भूदयाल तिवारी, सुरेश तिवारी, शालिकराम तिवारी, श्रीराम, कृपाशंकर व्यास, दुर्गाप्रसाद कांकर, रामकिशोर रिछारिया, सत्य प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पवन संज्ञा, मदनमोहन शर्मा, अवधकिशोर रावत, डा.रिछारिया, चन्द्रशेखर गंगेले, राजेश दुबे एड., डा.मुकेश तिवारी, मनमोहन बबेले, मनमोहन चौबे, बृजेश बबेले, बृजकिशोर शुक्ला, अशोक कांकर, मोन्टी शुक्ला, आनन्द तिवारी, प्रमोद बबेले आदि उपस्थित रहे।