अन्न से सुधरेगी सेहत, इसे एक टाइम के भोजन में शामिल करने का ले संकल्प : टेनी।

in #lakhimpurkheri11 months ago

IMG-20231005-WA0054.jpg

IMG-20231005-WA0056.jpg
उप्र मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम : केंद्रीय मंत्री ने की जनपदीय कार्यशाला का शुरुआत

अन्न से सुधरेगी सेहत, इसे एक टाइम के भोजन में शामिल करने का ले संकल्प : टेनी।

मिलेट्स की प्रति सम्मान जगाने को पीएम ने दिया "श्री अन्न" का नाम, दुनिया मना रही अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष : टेनी।

लखीमपुर खीरी 05 अक्टूबर। गुरुवार को खीरी में उप्र मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्वार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जनपदीय कार्यशाला की प्रेसीडेन्ट पार्क ने भव्य शुरुआत हुई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मिलेट्स "श्री अन्न" प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, मिलेट्स के उत्पादन एवं बाजार के संबंध में जानकारी लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि श्री अन्न में प्राकृतिक रूप से वह क्षमता है, जिसके जरिए शरीर के लिए जरूरी विटामिन एवं ज़रूरतें पूरी होती है। आज पूरी दुनिया यह मानती है कि भारत की रसोई ही औषधालय है। जिस कारण भारत में कोविड का बहुत कम असर हुआ है। मिलेट्स की प्रति सम्मान जगाने के लिए पीएम ने इसे श्री अन्न का नाम दिया। पूरी दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष मना रही। जी-20 सम्मेलन में विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों की आयोजित डिनर समारोह में सारे व्यंजन में प्रमुखता से "श्री अन्न" का इस्तेमाल हुआ।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दिनभर के भोजन में एक समय मिलेट्स के प्रयोग का संकल्प लें। आज श्री अन्न की मांग के साथ-साथ कीमत बढ़ रही। श्री अन्न के उत्पादन, प्रयोग में वृद्धि के लिए सरकार संकल्पित होकर काम कर रही। कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए चिन्हित सभी 150 किसानों को बधाई के पात्र है। दोदिवसीय प्रशिक्षण में कृषि महकमे के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे जीवन में श्री अन्न का अत्यन्त महत्व है, इसी लिए इसे सुपरफूड भी कहते है। वर्तमान जीवन शैली में स्वस्थ्य रहने के लिए अपनाना होगा श्री अन्न। श्री-अन्न के प्रति नई पीढ़ी में जुडाव बढ़ाने के लिए स्कूलो, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में एक चर्चाएं भी आयोजित की जा रही है, जिसमें उन्हें इसके फायदों के बारे में बताया जा रहा।

डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्र कि वर्तमान पीढ़ी धान, गेहूँ, पिज्जा, बर्गर आदि से बने भोजन का उपयोग करते है, जिससे वे कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते है। जिससे उनका अच्छा पैसा स्वास्थ्य सेवा पर खर्च करना पड़ रहा। इसलिए मिलेट्स को अपनाकर अपनी सेहत सुधारे। वर्ष 2023 को इण्टरनेशनल ईअर आफ मिलेटस घोषित किया है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, अंबरीश सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

Sort:  

Good