हरद्वाही पहुंचा पीएम की गारंटी वाला योजना रथ, जोरदार स्वागत।

in #lakhimpurkheri9 months ago

IMG-20231203-WA0048.jpg

IMG-20231203-WA0046.jpg

IMG-20231203-WA0047.jpg
हरद्वाही पहुंचा पीएम की गारंटी वाला योजना रथ, जोरदार स्वागत।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प।

लखीमपुर खीरी 03 दिसंबर। रविवार को नोडल अधिकारी बीडीओ जयेश कुमार सिंह की अगुवाई में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" तहसील व ब्लाक निघासन के ग्राम हरद्वाही पहुंची, जहां ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र "टेनी" ने एएसपी नेपाल सिंह, एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, भाजपा नेता कनक पाल सिंह राणा, ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा संग दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि देश पीएम के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर चल पड़ा है। देश को आगे बढ़ाने का संकल्प ले। कामों को पूरी क्षमता और ईमानदारी से परिणाम देते हुए करें। इससे पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार होगी। लोगों की जीवन जीने की सामान्य जरूरत को पूरा करने, उनके जीवन अच्छा और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने सभी जरूरी सहूलियतों को उपलब्ध कराया। आज लखीमपुर का एक भी ऐसा गांव नहीं जहां बिजली ना पहुंची हो। सारे गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा गया। गांव के अंदर गलियों और नालियों का निर्माण होने के साथ-साथ जिले में 06 लाख से ज्यादा शौचालय बनाए गए। उन्होंने 2014 के बाद केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से अबतक आने वाले परिवर्तन गिनाए। लोगों की ज़रूरतें पूरी हुई उनकी सुविधा बढ़ी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा यह यात्रा आपके गांव में जानकारी देने के साथ-साथ जानकारी लेने भी आई हैं। पीएम का संकल्प है कि देश विकसित हो। यह लक्ष्य तब तक नहीं पूरा होगा। जब तक कि देश के हर नागरिक की सहभागिता नहीं होगी। जब हर व्यक्ति इससे जुड़ेगा और तय करेगा कि हमें अपने देश को विकसित बनाना है। यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी। ग्राम वासियों को इस यात्रा का न केवल स्वागत करना होगा बल्कि लाभ भी लेना होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर व्यक्ति की ज़रूरतें पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इस अमृत काल में महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं की उपयोगिता, जरूरतमंदों की ज़रूरतें पूरी करना, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाना। इन लक्ष्यों के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। तभी देश दुनिया में प्रतिष्ठित, सम्मानित, विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

कार्यक्रम के अंत में एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री समेत ग्रामीणों का आभार ज्ञापित किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हित पत्र भी प्रदान किया। साथ ही चयनित लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर साहित्य का वितरण किया।

वीबीएसवाई आईईसी वैन बनी आकर्षण का केंद्र
विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईईसी अभियान रथ ने पिछले नौ वर्षों में लागू की गई प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन प्रदर्शित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थी शामिल हुए। जिन्होंने सरकार की इन पहलों पर अपना-अपना नजरिया साझा किया। इस आयोजन ने बड़ी संख्‍या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसके साथ ही इसमें उनकी व्‍यापक भागीदारी भी हुई। वीबीएसवाई आईईसी वैन की ओर उमड़े और आयोजित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर प्रदान की सेवाओं का लाभ उठाया।