परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता का असर, 88 महिलाओं ने अपनाई नसबंदी

in #lakhimpur2 years ago

IMG_20220810_065536.jpg
लखीमपुर खीरी -परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का असर देखने को मिल रहा है। जिले में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान महिलाओं के साथ ही पुरुषों ने भी परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने में रुचि दिखाई | पखवाड़े के दौरान 88 महिलाओं ने परिवार नियोजन के स्थायी साधन नसबंदी को अपनाया है। इस दौरान कंडोम इस्तेमाल करने वाले पुरुषों का भी ग्राफ बढ़ा है। इसके अलावा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, गर्भनिरोधक गोली छाया और माला- एन सहित अन्य साधनों को भी अपनाया गया है। सीएमओ डॉ अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया गया। इस बीच परिवार नियोजन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया | इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जानकारी भी दी गई। इसी का नतीजा रहा कि महिला और पुरुषों दोनों के ही परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े में 88 महिलाओं ने नसबंदी कराई है। इसके साथ ही आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा तिमाही, माला- एन आदि साधनों को भी अपनाया गया है।

अपनाए गए यह साधन

परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबंधक पद्माकर त्रिपाठी ने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक चलाए गए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के साधनों को खूब अपनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान नसबन्दी की सेवा 88 महिलाओं ने प्राप्त की | आईयूसीडी- 807, पीपीआईयूसीडी- 1081 महिलाओं ने अपनाया | त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन को 377 महिलाओं ने तरजीह दी | छाया साप्ताहिक गोली - 6825, माला एन- 8313, इज़ी पिल्स- 2790, कंडोम- 76220 का वितरण किया गया है।

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐