लखीमपुर खीरी दूल्हे के इन्तेजार में बैठी रही दुल्हन

in #lakhimpur2 years ago

IMG-20220422-WA0068.jpg
बाबुल का यह घर गोरी कुछ दिन का ठिकाना हैं बनके दुल्हन एक दिन मुझे पिया घर जाना हैं हर लड़की का यह एक सपना होता हैं।एक ऐसा ही वाक्या लखीमपुर खीरी के क़स्बा मैगलगंज से सामने आया हैं।जहाँ एक दुल्हन हांथो में मेहंदी रचाये और दुल्हन की पोशाक पहन कर अपनी दहलीज पर दूल्हे की बारात की आस लगाए इन्तेजार में बैठी थी।और मेहमानों से भरे शादी के पंडाल में शहनाईयां गूँज रही थी।लेकिन दहेज के दानव ने दुल्हन की आंखों में बिदाई के आंसू ना देकर दुल्हन को खून के आंसू रुला दिया। ना ही बारात नाही बाराती नाही दूल्हा दुल्हन की चौखट पर बारात लेकर आया।
आपको बताते चले पूरा मामला मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चुरई पुरवा का हैं जहां दहेज की मांग को लेकर मधुबाला उर्फ शिवानी पुत्री अनिल कुमार की लड़की की शादी पंकज कुमार पुत्र रामासारे बसबिरवा पोस्ट गुलौली मोहम्मदी क्षेत्र से तय थी लेकिन कार व ट्रैक्टर एवं साढे तीन लाख की नगदी ना मिलने को लेकर बरात घर पर नहीं पहुंची लड़की के पिता का आरोप है बारात आने की झांसा देते रहे कई बार फोन पर भी बात हुई तो जवाब मिलता रहा की बारात आ रही है आ रही लेकिन पूरी रात और सुबह बीत गई लेकिन बरात घर पर नहीं पहुंची जिससे दुल्हन के पिता की काफी बेज्जतीऔर लाखों का नुकसान हुआ है। क्या यूही दहेज के दानवो की भेंट चढ़ती रहेगी लडकिया यह अपने आप मे बड़ा सवाल खड़ा करता हैं।
ऐसा दहेज प्रथा में लड़कियां कब तक प्रताड़ित होती रहेंगी

Sort:  

Bahut bura hua bro 🥺