प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के प्रथम आगमन पर उमड़ा जन सैलाब।

in #lakhimpur2 years ago

लखीमपुर खीरी

रकेहटी में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार के यहां उमड़ा जनसैलाब।
IMG-20220829-WA0062.jpg
नगर पंचायत निघासन रकेहटी में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनूप गुप्ता प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया गया भव्य स्वागत।बताते चलें कि वरिष्ठ भाजपा नेता लगातार लोगों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं उनका कहना है की जन समूह की जो भी समस्याएं हैं उनको हम प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित हर हाल में करवाएंगे।लगातार पीड़ितों की समस्याओं को और उनका निराकरण कराना अपनी प्राथमिकता बना लिया है।इसी उपलक्ष्य में आज प्रदेश महामंत्री के आगमन में कार्यक्रम को आयोजित कर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत कर कार्यक्रम को आगे की ओर बढ़ाया।और क्षेत्र की समस्याओं को भी महामंत्री को अवगत कराया।रकेहटी में भव्य स्वागत होने के बाद प्रदेश महामंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी बाइकों और गाजे बाजे के साथ पूरी रैली को निघासन की तरफ रवाना किया।सभी कार्यकर्ता लोग बाजे की धुन पर थिरकते हुए आगे की ओर बढ़ते चले जा रहे थे निघासन पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं और प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का वहां भी भव्य स्वागत कर कार्यक्रम को आयोजित करवाया।इस अवसर पर मनोज पांडेय, प्रदीप गुप्ता, अशोक तिवारी ,दिनेश गुप्ता ,त्रिजुगी नारायण मिश्रा ,हरिशंकर मिश्रा, शिवम गुप्ता ,आकाश शुक्ला ,अशोक चौबिया ,दीपू सिंह ,दीपू यादव ,रोहित शाक्य ,शुभम आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित लोगों का जनसैलाब उमड़ा।लोगों ने वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार की सराहना करते हुए कहा कि नेता हो तो ऐसा ही जो हमारी समस्याओं को आगे तक बढ़ाकर उनका समाधान व निराकरण करा सके।

Sort:  

Please like my post

आज आपकी post like करुंगा sir