जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

in #lakhimpur2 years ago

20220630_162024.jpg

जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट : कमलजीत सिंह

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को जिला जज मुकेश मिश्रा ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन के साथ संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीजेएम चिंताराम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/जज कर्णिका अवध भी मौजूद रही।

20220630_155456.jpg

इस औचक निरीक्षण में जिला जज, डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।

20220630_155431.jpg

इस दौरान ज़िला जज ने जेल बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का भी निरीक्षण किया। पुरुष बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, नीरज कुमार, सुषमा शुक्ला, चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. अजय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य अधिवक्ता मो.सईद खां मौजूद रहे।