गैंगरेप के बाद गला घोंटकर की थी किशोरी की हत्या, मृतका की बड़ी बहन समेत 6 अभियुक्त गिरफ्तार

in #lakhimpur2 years ago

IMG-20220629-WA0005.jpg

गैंगरेप के बाद गला घोंटकर की थी किशोरी की हत्या, मृतका की बड़ी बहन समेत 6 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : कमलजीत सिंह

लखीमपुर खीरी। पंद्रह वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन समेत छः अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस का दावा है कि मृतका की बड़ी बहन के कई युवकों के साथ अवैध संबंध थे, जिसका मृतका विरोध करतीं थीं, अपने अवैध संबंधों की राह का थोड़ा बनने के चलते बड़ी बहन व उसके साथियों ने ही मृतका को बहाने से गन्ने के खेत में बुलाकर पहले गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद दुपट्टे से गला घोंट कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

20220629_182303.jpg

जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धोबहा भोजपर में गन्ने के खेत में 15 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था। जिसके संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 719/22 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत हुआ था। घटना के सफल अनावरण के लिए खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मृतका की बड़ी बहन राजनी के अभियुक्त रंजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित, संदीप से दोस्ती एवं नाजायज शारीरिक संबंध थे। इस बात की जानकारी एक माह पूर्व मृतका को हुई थी तो वह अपनी बड़ी बहन राजनी को अभियुक्तों से मिलने से मना करती थी एवं अभियुक्तगण के मृतका के घर के आसपास टहलते व उधर से निकलने पर वह उनको गाली देती थी। इस बात को लेकर मृतका व उसकी बहन राजनी में अक्सर लड़ाई होती थी। राजनी के घर वाले भी उसे घर से निकलने से रोकते थे।

20220629_125102.jpg

घटना के दिन पूर्व नियोजित तरीके से राजनी अपनी छोटी बहन मृतका को शौच के बहाने गन्ने के खेत में ले गयी। पहले से राजनी के दोस्त रंजीत, अमर सिंह उर्फ अमरू, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे जहां पर रंजीत, अंकित, अमर सिंह उर्फ अमरू, संदीप चौहान ने बारी-बारी बलात्कार किया एवं दीपू चौहान व अर्जुन सहयोग/निगरानी करते रहे। मृतका की बड़ी बहन राजनी घटनास्थल पर मौजूद रही। मृतका घटना के बारे में घर पर न बता दे, इसलिए अभियुक्तगणों ने मृतका का गला दुपट्टे से कसकर हत्या कर दी तथा उसके चेहरे पर चोंट पहुंचायी। घटना के बाद अभियुक्तों को राजनी ने मौके से भगा दिया और अपने घर चली आयी तथा सामान्य रूप से घर पर रही। जब उसकी माँ उसकी छोटी बहन मृतका को तलाश कर रही थी तब राजनी ने अपनी माँ को बताया कि उसकी छोटी बहन मृतका गन्ने के खेत में शौच करने जा रही थी मैने देखा था। तब मृतका की माँ घटनास्थल पर पहुंची और मृतका को गन्ने के खेत में मृत पाया।

20220629_182240.jpg

पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त रंजीत चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी झाऊपुरवा खम्बार खेड़ा थाना कोतवाली सदर, अमर सिंह उर्फ अमरू पुत्र रामकिशोर चौहान निवासी धोबहा, अंकित पुत्र रामसागर चौहान निवासी धोबहा, संदीप चौहान पुत्र तौलेराम निवासी धोबहा, दीपू चौहान पुत्र रामकुमार चौहान निवासी धोबहा तथा अर्जून पुत्र साहबदीन चौहान निवासी धोबहा तथा मृतका की बड़ी बहन राजनी पुत्री महेश प्रसाद निवासी धोबहा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे में शहर कोतवाल चन्द्रशेखर सिंह, निरीक्षक अपराध संजय सिंह, महिला उप निरीक्षक साधना यादव, उप निरीक्षक रनजीत सिंह यादव, उप निरीक्षक कमलेश कुमार, उप निरीक्षक साहब लाल, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल मांगेराम, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल ज्योति समेत अऩ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। खीरी पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने इस घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा भी की है।