खीरी सीएमओ ने अवैध अस्पतालों पर मारा छापा, तीन अस्पताल सीज

in #lakhimpur2 years ago

Screenshot_20220920-174631~2.png

खीरी सीएमओ ने अवैध अस्पतालों पर मारा छापा, तीन अस्पताल सीज

रिपोर्ट : कमलजीत सिंह

लखीमपुर खीरी। खीरी सीएमओ डॉ अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने लखीमपुर शहर व महेवागंज में चल रहे प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। इस दौरान सीएमओ ने अवैध रूप से चल रहे तीन अस्पतालों को सीज कर दिया। वहीं अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर व आस पास कस्बों में चल रहे प्राइवेट अस्पतालों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

IMG-20220920-WA0042.jpg

लखीमपुर शहर व आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पतालों की खबरें लगातार दैनिक अखबारों व सोशल मीडिया पर चल रही थी। इन खबरों को संज्ञान में लेते हुए खीरी सीएमओ डॉ अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी मंगलवार को अपनी टीम के साथ सबसे पहले महेवागंज कस्बे में छापेमारी की। महेवागंज कस्बे के आर एन हॉस्पिटल व उजाला हॉस्पिटल के दस्तावेज न होने के कारण दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया।

IMG-20220920-WA0049.jpg

वहीँ कस्बे के नमरा हॉस्पिटल व सुरक्षा हॉस्पिटल में दस्तावेज सही पाये गये। इसके अलावा इरा हॉस्पिटल, एसए हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, स्टार हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। महेवागंज के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के सैधरी में स्थित मातृछाया हास्पिटल में वैध दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल को सीज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण से शहर व महेवागंज कस्बे में संचालित प्राइवेट अस्पतालों व झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की सूचना पर कई अस्पतालों के संचालक अपने अस्पतालों में ताला लगाकर भाग गए।

IMG-20220812-WA0000~3.jpg

खीरी सीएमओ डाक्टर अरुणेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लखीमपुर शहर व आस पास के कस्बों में अवैध अस्पतालों के संचालक की कई शिकायतें आ रही थी, उन्होंने एक सप्ताह पूर्व वीडियो जारी कर फर्जी तरीके से चल रहे अस्पतालों को बन्द करने की चेतावनी दी थी। लेकिन फिर भी अवैध हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था, जिसके चलते आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें तीन अस्पतालों को सीज किया गया है।

Sort:  

खबरों को लाइक करें कमेंट करें और फॉलो करना नहीं भूले