भूमाफिया यशपाल तोमर की 1.18 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

in #kurki2 years ago

IMG-20220425-WA0071.jpg
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव के गैंगस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ बागपत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने बदमाश की एक करोड़ 18 लाख रूपए कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है। डीएम हरिद्वार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई।
रमाला थाना पुलिस ने सोमवार यशपाल तोमर की कृषि भूमि और दो प्लॉट कुर्क कर लिए। सीओ बडौत भारी पुलिसबल लेकर गांव पहुँचे और कुर्की की कार्यवाही की गई। कुर्क की गई संपत्ति में 18 बीघा कृषि भूमि और 2 प्लाट शामिल है। सीओ बड़ौत युवराज सिंह ने बताया कि संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है और अब इसका प्रशासक तहसीलदार बड़ौत है। इतना ही नही कुर्की की कार्यवाही के बाद पुलिस ने गांव में ऐलान कर कुर्की की जानकारी दी।