आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर शान से लहराया तिरंगा

in #kotma2 years ago

FB_IMG_1660583362203.jpg

गांधी चौक में नगर पालिका परिषद कोतमा की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जी ने नगर पालिका परिसर में किया ध्वजारोहण

कोतमा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त पूरे धूमधाम से मनाते हुए आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। नगर पालिका परिषद कोतमा के कार्यक्रम अनुसार सुबह 8: 30 बजे नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी सभी पार्षद व कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर पालिका में ध्वजारोहण किया गया। वही सुबह 8:50 मे नगर पालिका कोतमा अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी वर्मा जी व उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया जी ने गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण उसके उपरांत अध्यक्षा ने वैदिक मंत्रों के साथ ध्वज की पूजा उपरांत ध्वजारोहण की व राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ मध्यप्रदेश गान हुआ। उपरांत नगर पालिका अध्यक्षा ने मुख्यमंत्री जी के सन्देश का वाचन की।

कार्यक्रम में कोतमा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मोहिनी वर्मा जी उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी,एसडीएम मायाराम कोल जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया जी, लोकनिर्माण विभाग की सभापति उर्मिला हनुमान गर्ग जी,संगीता राजेन्द्र सोनी जी ,संगीता सोनी जी,रोशन वारशी जी,देवशरण सिंह जी ,मो मुफीद जज्ज,दिप्पू सोनी जी कोतमा थाना प्रभारी अजय पॉवर जी व ने नगर के समस्त नागरिकों व व्यापारियो से आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील किये।

गांधी चौक में हुए ध्वजारोहण में समस्त विद्यालयों के छात्र छात्राएं, नगर के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन, समांजसेवी,पुलिस प्रशासन,और मीडिया उपस्थित रहे।
शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन व सबसे ज्यादा प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरष्कृत होने में उत्कृष्ठ विद्यालय कोतमा के छात्र रहे।
नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मोहिनी वर्मा जी उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा जी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा छात्रों को व नगरपालिका के कम्प्यूटर आपरेटर प्रियंक जैन व स्वक्षता प्रभारी शिवराज राजपूत को उत्कृष्ठ सेवा कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व शीFB_IMG_1660583359368.jpg

Sort:  

Good

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.