31 अगस्त को मंत्री बिसाहूलाल सिंह की उपस्थिति में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

in #kotma2 years ago

IMG-20220829-WA0017.jpg
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने की बैठक
अनूपपुर ।जिले की नगर पालिका परिषद पसान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम अवध सिंह उपाध्यक्ष अजय यादव तथा सभी पार्षदों के शपथ ग्रहण एवं जन आभार समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2022 को सुनिश्चित किया गया है ।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिसाहूलाल सिंह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती हिमाद्री सिंह सांसद लोकसभा क्षेत्र शहडोल ,कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश गौतम जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद कार्यालय में 31 अगस्त 2022 को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने 29 अगस्त 2022 को मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर सभी को जिम्मेदारी प्रदान की। बैठक में राम अवध सिंह ने नगरपालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से अपेक्षा किया है सभी लोग शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं उन्होंने नगरपालिका के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से भी अपेक्षा किया है कि वह अपने वार्ड के सभी गणमान्य नागरिकों तथा आम जनमानस को आमंत्रित करते हुए इस भव्य समारोह में शामिल करने का प्रयास करें, क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो जिससे कि सभी का आभार व्यक्त किया जा सके।IMG-20220829-WA0016.jpg