MESA सॉफ्टवेयर का सफल प्रशिक्षण पूर्ण

in #korea2 years ago (edited)

IMG-20220524-WA0033.jpg
बैकुंठपुर। कोरिया जिले में अब हर गिरफ्तार अपराधियों की सर्च लिस्ट तैयार होगी, MESA सॉफ्टवेयर का कोरिया पुलिस के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है।

कोरिया पुलिस को नेशनल आटोमेटेड फिगंर प्रिंट आइडेंटीफिकेशन सिस्टम (NAFIS) द्वारा प्रदाय साॅटवेयर MESA का प्रशिक्षण दिया गया जिस में अब हर प्रकरण में गिरफ्तार अपराधियों का सर्च स्लिप, रिकार्ड स्लिप तैयार किया जायेगा। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के डीसीबी शाखा एवं कांफ्रेंस हाल में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा एक दिवस प्रशिक्षण रखा गया। इसमें फिंगर प्रिंट लेकर स्लिप तैयार कर ऑनलाइन नेशनल काईम रिपोर्ट व्यूरो को भेजने संबंधित प्रशिक्षण अजय साहू (निरीक्षक), कमलेश्वर सिंह(निरीक्षक) पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जिले के समस्त थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों व कोर्ट मोर्हरिर को दिया गया।IMG-20220524-WA0032.jpg

Sort:  

धन्यवाद