रामकथा में उमड़ रही है भक्तो की काफी भीड़, देवरहा बाबा सत्संग समिति करा रही है आयोजन

in #korea2 years ago (edited)

IMG-20220528-WA0054.jpg

कोरिया 28 मई। शहर के प्रेमाबाग मंदिर परिसर में देवराहा बाबा सत्संग सेवा समिति के तत्वाधान में राम कथा का आयोजन चल रहा है जहॉ प्रतिदिन भक्तजनों की काफी भीड़ जुट रही है। जहॉ लोगों के द्वारा राम कथा का रसपान कर रहे है।

IMG-20220528-WA0046.jpg
जानकारी के अनुसार बीते 23 मई को विशाल कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा आयोजन की शुरूआत की गयी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। आयोजित कलश यात्रा में शहर के विभिन्न क्षेत्रो के महिला श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में भाग लिया। इसके दूसरे दिन 24 मई से श्री राम कथा शुरू हो गया। प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रेमाबाग मंदिर परिसर में श्री राम कथा राष्ट्रीय संत अवधेश जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है। श्री राम कथा सुनने के लिए शहर के श्रद्धालुओं सहित शहर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुगण भी पहुॅच रहे है जहॉ पर मर्यादा पुरूर्षोत्तम भगवान राम के चरित्र के बारे में संत अवधेश महाराज के द्वारा सुनाई जा रही है। संत ने लोगों ने मर्यादा पुरूर्षोत्तम राम के विभिन्न चरित्रों का रोचक अंदाज में बता रहे है। उन्होने कहा कि यदि राम जैसे पुत्र चाहिए तो दशथ जैसा पिता पहले बनना होगा तभी राम जैसे पुत्र मिलेगा। जानकारी के अनुसार राम कथा की शुरूआत 23 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई इसके बाद दूसरे दिन 24 मई को शिवजी का विवाह, 25 को राम जन्मोत्सव,26 को गिरिजा पूजन कथा, 27 को राम विवाह महोत्सव, 28 को रामा वन गमन एवं भरत चरित्र, 29 को खरदूसन वध एवं सुग्रीव मिलन, 30 को लंका दहन एवं रावण वध, 31 को राजगद्दी महोत्सव एवं राम राज्य की स्थापना तथा अंतिम दिन 1 जून को हवन पूजन किया जायेगा और भण्डारा के साथ राम कथा का समापन होगा।
IMG-20220528-WA0048.jpg