किरावली में कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से किया संवाद

in #kirawali5 months ago

Screenshot_20240423_155528.jpg

फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आह्वान

किरावली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्टार प्रचारक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को कस्बा किरावली स्थित केएम पब्लिक स्कूल में जनसंवाद किया। पूर्व चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल द्वारा कैबिनेट मंत्री का सम्मान किया गया। वैश्य महिला मंडल की सदस्याओं ने कैबिनेट मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के हित में कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जुड़कर सभी महिलाओं को जन जन के बीच जाना होगा। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन सिर्फ मोदी सरकार में मिला है। विगत की सरकारों में जहां महिला अपराध चरम पर होते थे, आज अपराधी महिलाओं के साथ अपराध करने से कांपते हैं।

कानून का फंदा उनके लिए तैयार खड़ा रहता है। मोदी और योगी सरकारों ने मिलकर महिलाओं के लिए योजनाओं का पिटारा खोला है। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को आह्वान किया कि स्वयं सहायता समूह को सरकार ऋण सुविधा प्रदान कर रही है।

बेरोजगार महिलाओं को साथ लेकर उनको समूहों से जोड़ें। अपने उत्पादों का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को फिर एक बार मोदी सरकार बनाने हेतु शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

पूर्व चेयरमैन के स्वास्थ्य का जाना हाल.............

कैबिनेट मंत्री किरावली दौरे के दौरान अपुरानी यादों में खो गई। अपने महापौर कार्यकाल के दौरान ही किरावली के चेयरमैन मुरारीलाल अग्रवाल के स्वास्थ्य का हाल जानने उनके आवास पर पहुंची। उनकी कुशलक्षेम जानी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद.................

संरक्षक सुनीता अग्रवाल, अध्यक्ष ममता सिंघल, स्नेहलता बंसल, प्रिया खंडेलवाल, रानू अग्रवाल, संध्या बन, दिव्या अग्रवाल, निशी सिंघल, राधा गर्ग, कुसुम, महेश गोपऊ, रामकुमार सिंघल, डॉ त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, घंसू सरपंच, राकेश गर्ग, हरपाल सिंह, पंकज अग्रवाल, अभिषेक गर्ग आदि मौजूद रहे।

Sort:  

Bhot acha 👏👏👏

Thanku😊😊😊