70 किलो प्रतिबंधित थाइलैंड मांगुर मछली जब्त

in #kilo3 months ago
  • 70 किलो प्रतिबंधित थाइलैंड मांगुर मछली जब्त
  • थाइलैंड मांगुर मछली जब्त कर किया विनिष्टीकरण
  • प्रतिबंधित अवधि में विभागीय दल द्वारा कार्यवाही
  • बिछिया बाजार से 20 किलो मछली जब्त
  • जब्त मछलियों की नीलामी

1000160644.jpg

मंडला:- वर्षा ऋतु में मछलियों का प्रजनन काल होने से म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के अंतर्गत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया हैं। जिसमें मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि प्रतिबंधित है।
बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि की निगरानी एवं चेकिंग के लिए विभागीय दल गठित किया गया है। विगत दिवस विभागीय अमले द्वारा बिछिया बाजार में अवैधानिक मत्स्य विक्रय की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मछली बाजार से लगभग 20 किलो ग्राम मछली की जब्त की गई।

1000160643.jpg

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया बाजार से जब्त मछली नीलामी की कार्यवाही की गई। मछली नीलामी से प्राप्त राशि रूपये एक हजार रूपए शासन के मद में जमा की गई। निरीक्षण के दौरान लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित थाइलैंड मांगुर मछली जप्त की जाकर विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

Sort:  

Plz like

Please like my news