आगरा में सर्राफ व्यवसाई के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप

in #kidneping2 years ago

खेरागढ़: ताज नगरी की खेरागढ़ तहसील के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार को सर्राफ व्यवसाई के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

मामला शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच का सैंया के कटी पुल का बताया जा रहा हैं। सर्राफ व्यवसाई 52 वर्षीय छदामी लाल निवासी बृथला बाइक से आगरा जा रहे थे। उनके भाई थान सिंह ने बताया हैं कि उनके पास भाई के मोबाइल नंबर से कॉल आई तो वह बता रहे थे कि उन्हें पकड़ लिया हैं और रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। आवाज सही नहीं आ रही थी सो ज्यादा कुछ सुन नहीं पाए। इतने बोलने के बाद कॉल कट गई। उसके बाद फिर उन्होंने कॉल लगाई तो नंबर स्विच ऑफ आने लगा। दुसरे नंबर पर काल लगाई तो वह भी स्विच ऑफ जा रहा था। डरे सहमे थान सिंह ने अपने बेटे के भाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह आगरा गए हैं।

प्रभारी सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया हैं कि सर्राफ व्यवसाई के गायब होने की सूचना भाई थान सिंह ने दी हैं। सूचना के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं।Screenshot_20220520-215330__01.jpg