विश्व शांति के लिए याग महामंडल विधान हुआ

in #khargone2 years ago

खरगोन। कसरावद में कोरोना महामारी से निजात पाने और समस्त प्राणियों में सुख-शांति व समृद्धि के लिए रविवार को जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन याग महामंडल हुआ। विश्व शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी गई। जैन समाज अध्यक्ष शैलेंद्र जैन व आदित्य धनोते ने बताया कि सुबह नित्य नियम अभिषेक, पूजन, शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य बाल ब्रम्हचारीणी उषा दीदी व द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य पुष्पादेवी प्रेमचंद धनोते को प्राप्त हुआ। बाल ब्रह्मचारी अनील भैया के निर्देशन में रिद्धि-सिद्धि युक्त, अद्भुत शक्तियों से भरपूर, रोग, शोक, भय नाशक, महामारी को दूर कर उत्तम स्वास्थ्य आनंद देने वाला, अनुपम कृति याग मंडल विधान का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। जिसमें पुण्यार्जक परिवारों ने मंत्रित कलशों व दीपक की स्थापना की। विधान में महिलाएं व पुरुष वर्ग गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर बैठे थे। समस्त इंद्र-इंद्राणी और समाजजन हार, मुकट पहनकर शामिल हुए। समाजजनों ने भक्तिमय संगीत के साथ प्रभु आराधना, हवन व नृत्य की प्रस्तुति दी। विधान में देशभर से समाज जनों ने भाग लिया।IMG-20220424-WA0035.jpg
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
महोत्सव के प्रचार मंत्री आयुष जैन व प्रसंग जैन ने बताया कि शाम को महाआरती के पुण्यार्जक परिवार शिल्की, प्रियंका सरस जैन पीपलगोन, आयुष जैन, मयूरी अंशुल, सीमा प्रदीप जैन लोहारी के साथ समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। रात्रि में कसरावद व बालसमुद समाज की और से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मंगलाचरण प्रतिज्ञा, अवनी, गर्वी, प्रज्ञा जैन, संजना जैन ने किया। इस अवसर पर डा. गंभीर जैन, रवि जैन आदि ने सेवाएं दी।