बनाया मात्र 4.6 mm का सबसे छोटा तिरंगा, पीएम नरेन्द्र मोदी को तिरंगा और तस्वीर करेंगे भेट

in #khargon2 years ago

Screenshot_20220812-130401~2.png
खरगोन। खरगोन में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर सूक्ष्म कला के कलाकार और सेवानिवृत्त इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग ने मात्र 4×6 mm का सबसे छोटा तिरंगा बनाया है। खरगोन में देश का सबसे छोटा तिरंगा आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर लहरायेगा। सूक्ष्म कला के क्षेत्र में सबसे छोटी कई कलाकृति बनाकर विश्व रिकार्ड बना चुके अशोक गर्ग का नाम दो बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और तीन बार गोल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अशोक कुमार गर्ग ने तिरंगे के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी बनाई है। जल्द ही गर्ग दिल्ली में प्रधानमंत्री को तिरंगा और उनकी तस्वीर सौपेगे।
खरगोन शहर की विवेकानंद कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गर्ग पेशे से सेवानिवृत्त इंजिनीयर है लेकिन माइक्रो आर्ट कला के क्षेत्र में कई बार खरगोन का नाम रोशन कर चुके है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मात्र 4×6 एमएम के सबसे छोटे तिरंगे को अपनी कला से मात्र 5 दिन में तैयार करने को लेकर कलाकार अशोक कुमार गर्ग का दावा है की ये दुनिया का सबसे छोटा तिरंगा है। तिरंगे के साथ गर्ग ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी बनाई है। अशोक कुमार गर्ग का कहना है की दिल्ली जाकर पीएम नरेन्द्र मोदी को तिरंगा और तस्वीर भेट करेगे।