जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने खरीदे दस तिरंगे झंडे

in #khandwa2 years ago

खंडवा। खंडवा प्रवास पर पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने भाजपा सोशल मीडिया के स्टाल से दस तिरंगे झंडे खरीदे और उपस्थितजनों को 13 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत बाजार से तिरंगा खरीद कर तिरंगा लहराने का अनुरोध किया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरा देश आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगे की शान के लिए हर घर तिरंगा फहराने का देशवासियों से अनुरोध किया है। तिरंगे को लेकर शहर में काफी उत्साह है और वार्ड-वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
शपथ ग्रहण समारोह में खंडवा पहुंची प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने भी शहर के घंटाघर चौक से झंडे खरीदे और गणतंत्र दिवस के दिन हर घर झंडा फहराने के अभियान को सफल बनाने की अपील की।