करनाल में स्कूल व कॉलेज की दीवारों पर लिखा 'हरियाणा बनेगा खालिस्तान'

हरियाणा के करनाल में DAV स्कूल व दयाल सिंह कॉलेज की दिवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। कुछ दिन पहले भी करनाल में खालिस्तानी पोस्ट पर कमेंट करने के बाद एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई थी। अब फिर करनाल में खालिस्तान से जुड़ा यह दूसरा मामला सामने आया है। वहीं, SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नु ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात कर रहा है।

गुरपतवंत सिंह पन्नु द्वारा दी गई गीदड़ भभकी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अनिल विज का नाम लेते हुए उसने कहा कि आने वाली 26 जनवरी काे हरियाणा में खालिस्तान की वोटिंग होगी। पंजाब को भी आजाद करवाकर खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाएगा। करनाल में DAV स्कूल व दयाल सिंह कॉलेज की दीवारों पर हरियाणा बनेगा खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पेंट करवा मिटवा दिया।

1655722230277.jpg