अंग्रेजी विषय पर पकड़ मजबूत हो ताकि आप सफलता के शिखर पर पहुंचे-कमांडेंट अमिताभ पंवार

in #khajuwala2 years ago

IMG-20220716-WA0058.jpgदलीप नोखवाल।खाजूवाला, भारत सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय जिले के प्रत्येक खंड स्तर पर स्थापित किए है जो कि पूर्णतया अंग्रेजी माध्यम में संचालित होंगे इसी अंग्रेजी भाषा कि महत्ता को वितसित करने के लिए सीमा सुरक्षा बल 127 वी वाहिनी घड़साना के कमांडेंट अमिताभ पंवार ने पहल करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञात रहे की श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार के निर्देशन में अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा देने के लिए तीस सप्ताह और सौ घंटे प्रत्येक विद्यालय में अंग्रेजी भाषा कि बोलचाल तथा लेखन प्रणाली को वित्सित करने के लिए अभिनव अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत कमांडेंट अमिताभ पंवार ने भी विद्यालय में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा कि महत्ता उसकी उपयोगिता के बारे में बताया कि अखिल भारतीय सेवाएं,राज्य स्तरीय प्रशासनिक सेवा, अधीनस्थ सेवाएं,बैंकिंग,आदि में अंग्रेजी भाषा का एक प्रश्न पत्र होता है जिसमे अधिकांश विधार्थी असफल हो जाते है इसलिए आप इस विषय कि व्याकरण को अच्छी तरह से समझे ताकि इस विषय पर पकड़ मजबूत हो ताकि आप सफलता के शिखर पर पहुंच सके।इस मौके पर राष्टीय कैडेट कोर के कैडेटों को राष्टीय सुरक्षा के समुख चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया और विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बिश्नोई ,वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार,महेंद्र जोशी, तथा 160 विधार्थी,15 राष्टीय कैडेट कोर के कैडेटों ने भाग लिया।IMG-20220716-WA0055.jpg