BSF : सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक कल फहरायेंगे तिरंगा।

in #khajuwala2 years ago

IMG-20220814-WA0016.jpgरिट्रीट परेड ग्राउंड में देश भक्ति गीत,भगड़ा सहित कई कार्यक्रम होंगे आयोजित - डीआईजी पुष्पेंद्र राठौड़।

दलीप नोखवाल,खाजूवाला।सीमा सुरक्षा बल,सेक्टर बीकानेर बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर बीकानेर डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस मौके पर बीएसएफ के महानिरीक्षक डेबीड लालरिंगसंगा उपस्थित सभी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीयों व सीमा प्रहरियों के साथ कल सीमा सुरक्षा बल 114वीं वाहिनी के द्वारा तैयार किए रिट्रीट परेड ग्राउंड खाजूवाला में लगे सौ फीट तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे। जिसकी 114वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट महेन्द्र सिंह शंखवार के द्वारा तैयारियां करवाई जा रही है। इसके साथ ही चल रहे आपरेशन अलर्ट एक्सरसाइज का भी जायजा लेंगे।
75वीं वर्षगांठ के मौके पर‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ के तहत बीकानेर सेक्टर मुख्यालय से सीमा सुरक्षा बल के द्वारा एक मोटरसाईकिल रैली सेक्टर मुख्यालय बीकानेर से शोभासर, नुरसर फांटा, जालवाली, करनीसर, 682आरडी, पूगल होते हुए खाजूवाला पहुंचेगी।
तिरंगा अभियान के तहत बीएसएफ जवानों के द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली के दौरान आमजन को भारत सरकार के ‘फिट इण्डि़या मिशन’ और अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित भी किया जाएगा।
राठौड़ ने बताया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।
हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ प्रत्येक भारतीय का व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना है। हमारे सभी राष्ट्रीय प्रतीकों और हमारे देश से जुड़ी हर चीज से देशभक्ति और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करना महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना भरता है और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है। कल के दिन बीएसएफ जवानों के द्वारा देश भक्ति गीत, भांगड़ा गीत सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Sort:  

Like done