जिले की नहरों व 75 अमृत सरोवरों की सांसद ने की समीक्षा

in #kaushambi2 years ago

IMG-20220723-WA0015.jpg

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर द्वारा विकास भवन में सिचाई विभाग के अधिकारियों, 75 अमृत सरोवरों के निर्माणाधीन के अन्तर्गत सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक अभियोजक अधिकारियों के साथ प्रगति समीक्षा बैठक किये। सिचाई विभाग में किसानों के फसलों के सिचाई के लिये नहरो की साफ-सफाई एवं नहरों में पानी की समस्या से अवगत कराने के साथ ही सिचाई विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र के किसानों की सिचाई की आवश्यकता को देखते हुये तत्काल नहरों को दुरूस्त कर समय से नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया। ताकि जिले के किसानों की फसलें खराब न होने पाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाये साथ ही जनपद में 75 निर्माणाधीन अमृत सरोवरों की समीक्षा भी किये जिसमें प्रत्येक अमृत सरोवर से जुडे़ अधिकारीगणों ने अपने-अपने प्रभार में बनाये जा रहे अमृत सरोवरो की प्रगति आख्या सांसद विनोद सोनकर के समक्ष प्रस्तुत किये। समीक्षा के दौरान सांसद ने प्रगति आख्या के आधार पर कार्य सुचारू रूप से संचालित करते हुये मानक के अनुसार समय से पूरा करने का निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी रविकिशोर त्रिवेदी, विजय कुमार जिला विकास अधिकारी, बालगोविन्द जिला पंचायत राज अधिकारी कौशाम्बी, दिव्यांशु कुमार जिला मिशन मैनेजर, सभी विकास खण्डो के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक अभियोजक अधिकारी, व सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियन्ता व सहायक अभियन्ता आदि लोग उपास्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने दी।