विषैले जंतु के काटने से बृद्ध की हुई मौत

in #kaushambi2 years ago

IMG-20220704-WA0008.jpgकौशाम्बी : कोखराज के बलिहावा देह गाँव मे खेत मे पानी लगाने गए बृद्ध को विषैले जंतु के काटने से मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।
बलिहावा देह निवासी प्रेम सिंह उम्र 61 वर्ष एक किसान है। रविवार की रात को वह अपने गाँव के बाहर खेत मे पानी लगाने गए थे। तभी खेत मे काम करते समय अचानक किसी बिषैले जंतु ने उनके हाथ में काट लिया जिसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े साथ गयी पत्नी उर्मिला देवी ने शोर मचाया तो दोनों बेटे नितेश और मनोज भी मौके पर पहुचे और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले गए जँहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मूरतगंज चौकी में दी गयी जिसके बाद चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र कुमार सिंह ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।