पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने पिया सैनिटाइजर, गंभीर

in #kaushambi2 years ago

कौशाम्बी : कोखराज के काशिया पश्चिम गांव में पति से झगड़ा करने के बाद एक विवाहिता ने सैनिटाइजर पी लिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
काशिया पश्चिम निवासी मंजेश कुमार की बीते 8 साल पहले करेली गांव में शीलू देवी उम्र 26 वर्ष के साथ विवाह हुआ था। शादी के कुछ दिनों में बाद से ही दोनों में किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। गुरुवार की सुबह भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद पत्नी शीलू ने घर में रखा सैनिटाइजर पी लिया जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। पति मंजेश उसे मौके से छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाहिता को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से मूरतगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज हुआ। माता के मां के पक्ष के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र दिया।