हर घर तिरंगा अभियान ,निकाली गई रैली

in #kaushambi2 years ago

IMG_20220808_135730.jpg कौशांबी में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। अभियान की सफलता के लिए पुलिस विभाग से लेकर अन्य विभागों को जिम्मेदारी दे दी गई है। शासन के निर्देश पर 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम मनाया जाएगा। मंझनपुर मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर से पंचायती राज विभाग के लगभग 500 कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली कड़ा ब्लॉक में पहुंच कर समाप्त हुई। इसी तरह डायट प्रशिक्षुओं ने भी रैली निकाली। यह रैली डायट मैदान से निकलकर मंझनपुर तहसील में पहुंच कर समाप्त हुई। डीएम सुजीत कुमार ने दोनों रैलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक शासन के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। उसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। जनता के मन में तिरंगे के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली जा रही है। डायट मैदान से डायट प्रशिक्षुओ के द्वारा रैली निकाली गई। यह मंझनपुर तहसील में जाकर समाप्त होगी। इसी तरह पंचायती राज विभाग की तरफ से भी लगभग 500 कर्मचारियों द्वारा रैली कलेक्ट्रेट से निकाली गई।IMG_20220808_135741.jpg