झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत के साथ टेवां स्कूल में निकली तिरंगा यात्रा

in #kaushambi2 years ago

झंडा ऊंचा रहे हमारा की बुलंद आवाज के साथ निकली तिरंगा यात्रा

कौशांबी

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय टेंवा प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय टेंवा द्वितीय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर संयुक्त तिरंगा यात्रा टेंवा गांव से होते हुए टेंवा चौराहा तक निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा में भारत माता रथ पर विराजमान हुईं।विद्यालय के बच्चे महात्मा गाँधी, रानी लक्ष्मी बाई,सरदार भगत सिंह,चंद्रशेखर आजाद बनकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी तिरंगा यात्रा में पूरे देशभक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए। टेंवा गांव के निवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।प्राथमिक विद्यालय टेंवा प्रथम के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अभयराज दुबे द्वारा तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। तिरंगा यात्रा में टेंवा चौकी पुलिस प्रशासन द्वारा भी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। तिरंगा यात्रा में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों पर डांस भी किया गया।विद्यालय के शिक्षकों द्वारा देश भक्ति नारे खूब लगवाए गये।विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत बच्चों के साथ गाते हुए भारत माता के रथ को आगे बढ़ाया गया। इस तिरंगा यात्रा से पूरे गाँव मे देशभक्ति की भावना भर गयी।ग्रामीणों द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए गये। इस तिरंगा यात्रा में शिक्षक सुरेश कुमार , बृजेश पाण्डेय ,,अजय कुमार श्रीवास्तव , मनमोहन, अनुराग पाण्डेय,रामचरन )उपस्थित रहे।IMG-20220817-WA0040.jpgIMG-20220817-WA0039.jpgIMG-20220817-WA0036.jpg

Sort:  

Good job