पौधारोपण का करो आह्वान, पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ ,: डायट प्राचार्य

in #kaushambi2 years ago

पौधारोपण का करो आह्वान, पेड़ लगाओ-पेड़ लगाओ: डायट प्राचार्य

कौशांबी
IMG-20220801-WA0348.jpg
पौधारोपण अभियान के वृहद स्तरीय कार्यक्रम की श्रृंखला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर में अनिल कुमार उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य की प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कौशलेंद्र मिश्र डायट प्रवक्ता के नेतृत्व में डायट परिसर में पौधारोपण कर पृथ्वी माता को हरा भरा बनाये रखने हेतु अभिनव प्रयास किया गया। पौधारोपण कर डायट प्राचार्य ने परिसर में मौजूद समस्त प्रशिक्षुओं, प्रवक्ताओं व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए, आह्वान किया कि सभी लोग एक एक पौधा अवश्य लगाएं, तथा जैसे अपने पाल्यों, नौनिहाल की देखभाल करते हैं,ठीक उसी प्रकार उस पौधे की भी देखभाल करे। वरिष्ठ प्रवक्ता विपुल सागर ने अपने विचार रखे कि "छायामन्यस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमातपे ।
फलान्यपि परार्थाय वृक्षाः सत्पुषा ईव ॥" अर्थात दूसरे को छांव देता है, खुद धूप में खडा रहता है, फल भी दूसरों के लिए होते हैं; सचमुच वृक्ष सत्पुरुष जैसे होते हैं। डायट प्रवक्ता कौशलेंद्र मिश्र ने वृक्ष की महत्ता पर विस्तृत चर्चा करते हुए धरती को स्वर्ग बनाने हेतु पौधारोपण अधिक से अधिक किये जाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि, एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डा. देवेश सिंह यादव ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ्य पर्यावरण की आवश्यकता है ,जिसके लिए पौधारोपण अतिमहत्वपूर्ण है,इसलिए हमें अपने जीवन मे पौधे अवश्य लगाने चाहिए। डा.देवेंद्र मिश्र,धीरज यादव, नितीश कुमार यादव व सुरेशचंद्र मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्थान के सभी वरिष्ठ प्रवक्ता, शबनम सिद्दीकी, अनामिका, ए के सिंह समस्त प्रवक्तागण , कर्मचारीगण व प्रशिक्षु उपस्थित रहे।IMG-20220801-WA0335.jpg