कासगंज - वरिष्ठ चिकित्सक की मां के निधन पर शोक

in #kasganj2 years ago

IMG-20220904-WA0318.jpg

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शहर के क्रिश्चियन अस्पताल के चिकित्सक डा. संजय सक्सेना की मां सरला देवी सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक सभा का आयोजन शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपार्क में हुई। इस दौरान कायस्थ बंधुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रीमती सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, महेशचंद्र सक्सेना, अचिंत सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, नीरज सक्सेना, विमल जौहरी, शैलेंद्र मुवार, नवीन सक्सेना समेत अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।