कासगंज-सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार को ले जाते समय मौत, परिवार में मचा कोहराम।

in #kasganj2 years ago

IMG-20220529-WA0000.jpg

कासगंज-जिले के सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार उपचार जारी रहा। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

घटना का शिकार गणेशपुर निवासी निर्मल सिंह पुत्र हीरा सिंह हुआ। वह बीते शुक्रवार को देर रात खेत से अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हुआ। अमापुर स्वास्थ्य केंद्र पर उसका उपचार लगातार जारी रहा। जब हालत बिगड़ गई तब चिकित्सकों ने उसे गहन चिकित्सा के लिए अन्यत्र रेफर किया। बीती रात दिल्ली ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। शव लेकर परिजन वापस लौटे हैं। जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है, जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।