कासगंज-भाकियू किसान की जिला इकाई भंग।

in #kasganj2 years ago

कासगंज-जिले में भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने जनपद कासगंज की कार्यकारिणी को निष्क्रियता के कारण भंग कर दिया है। जल्द ही जिले में नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही है। इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि जनपद में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बीते कुछ समय से निष्क्रिय चल रहे थे, आपसी मनमुटाव की वजह से किसान यूनियन के सदस्यों के बीच सामंजस्य ठीक नहीं बैठ पा रहा था। इसी निष्क्रियता के चलते कार्यकारिणी को भंग किया गया है।