कासगंज-कस्बाई क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठप रही आपूर्ति।

in #kasganj2 years ago

कासगंज -बरसात के चलते अचानक लाइन में आई कमी को दुरुस्त करने के लिए पांच घंटे ब्रेकडाउन ले लिया गया। शाम आठ बजे से रात 12 बजे तक आपूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशानहाल रहे। 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अमांपुर क्षेत्र में 33 केवीए की बड़ी लाइन में कमी आने की वजह से विभाग ने ब्रेक डाउन ले लिया। रविवार रात 8 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो कि रात 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। रात मे विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों को गर्मी और उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बाई क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी मध्य रात्रि तक जागकर ही समय पास करना पड़ा। मध्य रात्रि में आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।