कासगंज-अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर पलटी , 20 यात्री घायल, तीन गंभीर रेफर।

in #kasganj2 years ago

IMG-20220529-WA0001.jpg

कासगंज-जिले के पड़ोसी जनपद बदायूं की अनुबंधित बस मथुरा-बरेली हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 47 यात्री सवार थे। जिनमें से 18 यात्री घायल हो गए। जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने तीन की हालत गंभीर बताई है। जिन्हें उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

रविवार की दोपहर बस अलीगढ़ से कासगंज होते हुए बदायूं जा रही थी। जैसे ही वह कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर ग्राम पथरेकी के निकट पहुंची तभी अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। बस पलट गई बस में सवार 47 यात्रियों में से 18 घायल हो गए। घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अनिकेत उम्र 03 वर्ष पुत्र दानसहाय, लक्ष्मी उम्र 27 वर्ष पत्नी दानसहाय निवासी सोरों, द्रोपा उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी चन्द्रपाल, राज उम्र करीब 12 वर्ष पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम सलेमपुर सोरों, सुनीता देवी उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी पप्पू निवासी कादरवाडी थाना सोरों, देवेन्द्र उम्र 30 वर्ष पुत्र विजेन्द्र ग्राम स्याना थाना छाता जनपद मथुरा, अवरार उम्र 22 वर्ष पुत्र एकबाल हुसैन निवासी मल्लाह नगर थाना सोरों, आगाज उम्र 35 वर्ष पुत्र असरार अहमद निवासी मोहल्ला गंज सईदा कस्वा व थाना उझानी जनपद बदांयू, साकिरा बेगम उम्र 20 वर्ष पत्नी आगाज, महरूम निशा उम्र 42 वर्ष पत्नी रिजवान, असमत जहां उम्र 48 वर्ष पत्नी अब्दुल कयूम 89 गण ग्राम करसाना थाना अमापुर, भूमिराज उम्र 70 वर्ष पुत्र मुन्नालाल निवासी हरियलपुर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर, यशपाल उम्र 21 वर्ष पुत्र नेत्रपाल निवासी सहापुर थाना अमाॅपुर, गोविन्दराम उम्र करीब 70 वर्ष पुत्र जीवनलाल निवासी अमापुर, माया चैहान उम्र करीब 50 वर्ष पत्नी सुरेश निवासी दतलाना थाना सोरों, राकेश उम्र 50 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी सैक्टर 02 आवास विकास कासगंज घायल हुए हैं इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर एसडीएम सदर पंकज कुमार, सीओ डीके पंत, प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे हैं।