कासगंज-जहरीले कीड़े ने युवक को डंसा उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत। परिवार में मचा कोहराम।

in #kasganj2 years ago

यूपी(कासगंज)-जिले के पटियाली में स्थित मोहल्ला मिश्राना निवासी युवक को दो दिन पूर्व खेत पर कीड़े ने डंस लिया। वह गंभीर हो गया उसे उपचार के लिए बरेली ले गए यहां से हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसे ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पुलिस ने युवक के शव को अंत्य परीक्षण कराया है।

मोहल्ला मिश्राना निवासी भानु प्रकाश पुत्र शिव सेवक दीक्षित शनिवार की दोपहर अपने खेतों पर गया। यहां अचानक उसे किसी जहरीले कीड़े ने डंस लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। घर पहुंच कर उसने जानकारी परिजनों को दी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बरेली ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रविवार की देर रात उसकी रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण कराया है।