कासगंज - जिले में गुरु द्रोणाचार्य के आश्रम से घंटे, दानपात्र चोरी , रिपोर्ट दर्ज।

in #kasganj2 years ago

कासगंज - जिले के पटियालीIMG-20221011-WA0034.jpg कस्बा के गुरु द्रोणाचार्य आश्रम से बीती रात अज्ञात चोर करीब 70 किग्रा बजन के घंटे व दान पात्र चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। मामले में स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की पुलिस से अपील की है।
पटियाली थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि कस्बा के मंदिरों पर चोरों की पैनी नजर है। बीती रात दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व गत आठ अक्तूबर को चोर मेंहदीश्वर महादेव मंदिर के दानपात्र से दान चोरी हुआ था। घटना को अंजाम देने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। जबकि बीती रात गुरु द्रोणाचार्य के आश्रम में स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। यहां से चोर 70 किग्रा बजन के घंटे व दान पात्र से रुपये चोरी कर ले गए हैं। दो दिन में मंदिरों में हुईं चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश है। सामूहिक तहरीर देकर चोरों को बेनकाब करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। मांग करने वालों में गणेशदास, रामकृष्ण पांडेय, दीपक तिवारी, धीरेंद्र समेत अन्य हैं।