कासगंज-सोरो में तीर्थ पुरोहितो ने पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका।

in #kasganj2 years ago

IMG-20220531-WA0052.jpgकासगंज- जिले के सोरो में आज तीर्थ पुरोहितो ने एकत्रित होकर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी का पुतला फूंका। सोरो में स्थित हरि की पौड़ी कुंड में मर रही मछलियों के आक्रोशित होकर तीर्थ पुरोहितो ने नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन कर नारेबाजी की।वही तीर्थ पुरोहितो ने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी पर कुंड की लापरवाही ओर अनदेखी का आरोप लगाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

कासगंज जिले के सोरो में स्थित हरी की पौड़ी कुंड है। जिसमे कुंड की नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अनदेखी करने से कुंड में हजारों मछलियां मर गई, जिससे आज सोरो के तीर्थ पुरोहित आक्रोशित हो गए, ओर आक्रोशित तीर्थ पुरोहितो ने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, ओर तमाम तीर्थ पुरोहित एकत्रित हो गए और तीर्थ पुरोहितो ने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी के खिलाफ मुर्दावादके नारे लगाकर उनका पुतला फूंक दिया और पालिका अध्यक्ष के पुतले को दहन करने के दौरान तीर्थ पुरोहितो ने पुतले की पिटाई भी की ओर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश जताया

तीर्थ पुरोहितो का कहना है कि पालिका अध्यक्ष मुन्नीदेवी को कई बार सोरो कुंड की सफाई कराने के लिए ज्ञापन दिया गया, लेकिन पालिका अध्यक्ष ने कुंड की सफाई नही कराई, जिससे आज कुंड में हजारों मछलियां मर गई , तीर्थ पुरोहितो ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर कुंड की सफाई नही कराई गई तो पालिका अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा धरना प्रदर्शन करने वालों में कैलाश खपाता, शिवजी बैंडल,हरिओम,शिवम चतुर्वेदी, राज वैभव महेरे,सोनू उपाध्याय,आकाश निर्भय,शिवांग बोहरे,अमित तिवारी,गोपाल भारद्वाज,गौरव उपाध्याय,सौरव उपाध्याय,अभिषेक वशिष्ठ, दीपक कुमार,गंगा विष्णु,राजा उपाध्याय, रवि यादव,गोपाल,अभय, छोटू भरद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।IMG-20220531-WA0056.jpg