सेवाभारती राष्ट्रीय संघ ने मनाई डॉ हेडगेवार की जयन्ती

in #kasganj2 years ago

सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आद्य सर संघचालक पूजनीय डॉ हेडगेवार को उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में नमन किया गया जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जब जब बात होगी, तब तब डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार जी की बात होना स्वाभाविकहै।अगर हेडगेवार को हम त्याग की प्रतिमूर्ति कहे तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वप्रथम रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ना सिर्फ एक संगठन के रूप में विकसित किया बल्कि उसे वैचारिक स्तर पर बहुत बड़ा बना दिया।जिला मंत्री ग्रामीण मनोज गुप्ता ने कहा कि हेडगेवार को यह लगता था कि केवल आंदोलन के जरिए लोगों को जागृत नहीं किया जा सकता है बल्कि वैचारिक तौर पर लोगों के अंदर राष्ट्रवाद को लाना बेहद जरूरी है।जिलामंत्री नगर अरविन्द वार्ष्णेय ने कहा कि हेडगेवार चाहते थे कि एक ऐसा संगठन बने जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। वो हिन्दू समाज की जड़ों को सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और दार्शनिक स्तर पर मजबूत रहे।नमन करने वालों में विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जे सी गुप्ता,जिला सहसंघचालक डॉ नरेश नंदन, जिलाध्यक्ष डॉ पंकज वार्ष्णेय,मंत्री मनोज गुप्ता मंत्री अरविन्दवार्ष्णेय जिला सहमंत्री प्रदीपसाहु पप्पूशाक्य,मोनू यादव, प्रदीप साहू,प्रमेशलता पाण्डेय, बॉबी शर्मा ,,विवेक पाल , अनीत कुमार, डॉ नरेंद्र वर्मा, डॉ गिरीश भारत, निशाक महेश्वरी, अखंड प्रताप, प्रताप सिंह, राहुल गुरहार, मोनू श्री वास्तव, सुरेंद्र यादव, कपिल लोधी ,हरदयाल, योगेश नायक, अंकित कुमार, जतिन महेश्वरी, अंशुल महेश्वरी, अभय राठौर,डॉ तेजसिंह, रानी पाल,डॉ भारती वार्ष्णेय, अनीता उपाध्याय, सपना शाक्य, आकाश यादव,नेम किशोर राजपूत आदि सम्मलित रहे lIMG-20220623-WA0011.jpg